टोहाना। शहर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है जिसके चलते शहर में एक ही परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को घर में क्वारंटीन कर दिया है। विभाग के अनुसार परिवार के तीनों सदस्य करीब एक सप्ताह पहले पंजाब के अमृतसर गए थे, जिसके बाद उन्हें बुखार की शिकायत हुई थी। जब उन्होंने जांच करवाई तो बुधवार को उनकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार तथा आसपास के लोगों से घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाकर निकलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार के निर्देशों की पालना करे ताकि अपने आप को सुरक्षित रखा जा सके। कोट
बस स्टैंड स्थित कॉलोनी के एक ही परिवार के तीन लोग जिसमें पिता, पुत्र व पुत्रवधू की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिन्हें घर में आईसोलेट कर दिया है।
-विकास कुमार, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, नागरिक अस्पताल, टोहाना