फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दुकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी चुराई

Mon, 07 Oct 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में चोरी की जानकारी देता दुकानदार। 
विज्ञापन
रतिया। फतेहाबाद रोड पर चोरों ने शनिवार रात दो दुकानों के शटर तोड़कर हजारों की नकदी चुरा ली। दुकानदारों को चोरी की सूचना सुबह पड़ोसियों से मिली। इसके बाद वह दुकान पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव चंदो खुर्द निवासी कुलदीप मिस्त्री ने बताया कि उनकी दुकान फतेहाबाद रोड पर है। शनिवार रात वह दुकान बंद करके घर गए थे। रविवार सुबह उसके पड़ोसियों ने फोन पर बताया कि उसकी दुकान का शटर टूटा है। वह मौके पर पहुंचे और देखा कि चोरों ने जैक लगाकर शटर को उठाया था। चोर दुकान के गल्ले में पड़ी नकदी चोरी कर ले गए। पड़ोस में स्थित किराना की दुकान से भी चोरों ने इसी तरह शटर तोड़कर हजार की नकरी चुरा ली। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


गांव किरढ़ान में जातिसूचक गाली देने, धक्का मुक्की करने के आरोप में 9 लोगों पर मामला दर्ज

भट्टूकलां। गांव किरढ़ान में जातिसूचक गालियां देने, गले की चेन छिनने, धक्का मुक्की करने के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



पुलिस को दी शिकायत में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि अग्रसेन मेहरा ने बताया कि शनिवार को उसके पड़ोस के कुछ लोग घर में घुस कर जातिसूचक गालियां देने लगे। जब वह घर के गेट पर गया तो भगवाना, सुखदेव, नरेंद्र, दिलावर, दिनेश व घड़सी राम की पत्नी, बलवंत, सुनील, सुशील, दीपक ने उसको जाति सूचक गालियां दीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकल तेरे को जान से मारेंगे। इतने में आवाज सुनकर उसकी पत्नी पूर्व सरपंच रेखा मेहरा आई तो उसको भी गालियां देने लगे। दोनों के साथ हाथापाई कर कपड़े फाड़ दिए। आरोपी उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन भी ले गए। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें