फतेहाबाद। अग्निवीर भर्ती में सोल्जर टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) और सिपाही (फार्मा) श्रेणी के चयनित में उम्मीदवारों की सूची 19 सितंबर को www.joinindianarmy.nic.in पर प्रकाशित कर दी गई है। सेना भर्ती कार्यालय हिसार और रोहतक द्वारा अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेडमैन श्रेणी की भर्ती आयोजित की गई थी।
सेना भर्ती कार्यालय हिसार के भर्ती निदेशक ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेडमैन श्रेणी के चयनित उम्मीदवार को 25 सितंबर सुबह 8 बजे तक तथा सोल्जर टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) और सिपाही (फार्मा) श्रेणी के चयनित उम्मीदवार 27 सितंबर को सुबह 8 बजे सेना भर्ती कार्यालय हिसार में सभी मूल दस्तावेज के साथ बुलाया है। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने अभी तक जाति प्रमाण पत्र (सामान्य कैटेगरी शपथ पत्र), स्कूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र (केवल ओपन स्कूल से पढ़े उम्मीदवार) जमा नहीं किया है वे उम्मीदवार इन प्रमाण पत्रों को भी साथ लाएं। सभी उम्मीदवार आधार कार्ड से लिंक अपना मोबाइल नंबर साथ लेकर आएंगे।