फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से 10 हजार रुपये की नकदी छीनने के मामले में तीसरा आरोपी काबू

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में नकदी लूटने के आरोपी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
गांव निमड़ी के पास अज्ञात बाइक सवार युवकों द्वारा गांव हडोली निवासी युवक से 10,000 रूपये की नकदी लूटने के मामले को लेकर पुलिस पंजाब क्षेत्र के 2 आरोपियों जसवीर सिंह व मलकीत सिंह निवासी फतेह का रिमांड पर लेने के पश्चात उसकी निशानदेही पर पंजाब क्षेत्र के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों से 2000-2000 की नकदी भी बरामद की। नागपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज शादी राम ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 13 अगस्त को गांव हड़ौली का किसान सर्वजीत सिंह अपने बाइक द्वारा गांव की तरफ आ रहा था तो दो बाइक सवार 6 अज्ञात युवकों ने तलवारों की नोक पर उपरोक्त किसान को रोक लिया और 10000 रुपये की नकदी लूटते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर सदर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि क्षेत्र के एक फोटोग्राफर हैप्पी से की गई लूट के मामले को लेकर पुलिस को सफलता मिली थी और इस मामले में पंजाब क्षेत्र के उपरोक्त दोनों युवकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इन आरोपियों से तलवार आदि बरामद कर गहनता से पूछताछ की थी तो उन्होंने स्वीकार किया था कि गांव निमड़ी के पास एक किसान से भी नकदी लूटी थी। इसके पश्चात उक्त दोनों आरोपियों को संबंधित मामले में गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के पश्चात इनकी निशानदेही पर ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए आरोपियों से दो-दो हजार की नकदी भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें