रतिया। वार्ड नंबर 5 में दिनदहाड़े चोरों ने मकान से लाखों रुपये के गहने और हजारों की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 5 निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार सहित काम के सिलसिले में बुधवार को बाहर गया हुआ था। जब दोपहर बाद वापस आया तो देखा कि उसके मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर घर में सामान भी बिखरा हुआ था। जब उसने घर की जांच की तो देखा कि उसके घर से 13500 की नकदी, 35 ग्राम सोने के गहने और 400 ग्राम चांदी के गहने चोरी हो गए थे। संवाद