फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चोरों ने तीन दुकानों से नकदी और सामान चुराया

विज्ञापन
रतिया सीसीटीवी में कैद दुकान में घुसते हुए अज्ञात व्यक्ति
विज्ञापन
रतिया। रतिया के बुढलाडा रोड पर चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी व सामान चुरा लिया। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पहली घटना पुराना बस स्टैंड के समीप सुभाष स्वीट हाउस की दुकान पर हुई। इसमें चोर बुधवार देर रात सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर दुकान में घुस गए और गल्ले से 25,000 रुपये चुरा लिए। दुकान संचालक सुभाष ने बताया कि उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी है। दूसरी घटना नए बस स्टैंड के सामने विजय स्वीट हाउस पर हुई है, जिसमें दुकान के एल्युमीनियम गेट के शीशे तोड़कर चोर दुकान में घुस गए और लगभग 65,000 की नकदी चोरी कर ले गए। तीसरी घटना जैन समाधि के सामने हीरालाल राजकुमार किराना स्टोर पर हुई, जिसमें बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और दुकान में पड़े हुए खल के बैग व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें