फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से 17 लाख चुराने के बाद कमरे पर रुके थे चोर, लिफाफे खाली कर हुए फरार

विज्ञापन
फतेहाबाद में चोरी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिलने पहुंचा शिष्टमंड? - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सूर्या एनक्लेव में घर से 17 लाख रुपये और सोने के जेवर चुराने के मामले में आरोपी नेपाली मूल के नौकर तेजेंद्र ओली और उसके साथियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि पुलिस को आरोपी चोरों की अलवर में लोकेशन मिली है और वहां पर पुलिस टीमें भी भेजी गई है। वहीं आरोपी चोरों के नेपाल भागने की भी आशंका है। हालांकि अभी पुलिस अधिकारी इस मामले में कोई पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं ये भी सामने आया है कि आरोपी नौकर ने प्लानिंग से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी नौकर ने अपने साथियों को दो दिन पहले बुलाया था। ये भी बताया जा रहा है कि आरोपी नौकर ने बीघड़ रोड पर कमरा किराए पर ले रखा था। चोरी की वारदात को अंजाम देकर कमरे पर गए थे और यहां लिफाफों से राशि निकालकर लिफाफे फेंककर फरार हुए थे। वहीं सूर्या एनक्लेव में नरेश नागपाल के घर से 17 लाख रुपये नकदी और सोने के जेवर चोरी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शिष्टमंडल पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी से मिला। एसपी ने आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन

इस दौरान नप के पूर्व प्रधान दर्शन नागपाल, नरेश नागपाल, सुनील सचदेवा, महेश नागपाल, राजू नारंग आदि शामिल थे।
कोट
पुलिस टीमें आरोपी चोरों की तलाश में जुटी हुई है। टीमें गठित की गई है। जल्द ही चोरों का पता लगाकर पकड़ लिया जाएगा।
-यादविंद्र, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें