फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रेकी करके दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात बढ़ी है। चोर रेकी करके दिन के समय वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोर ऐसे घरों को भी निशाना बना रहे हैं जहां दंपती सुबह ड्यूटी पर जा रहे हैं। हाल ही में चोरों ने शहर के प्रताप नगर, अग्रवाल कॉलोनी और ठाकर बस्ती में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अहम बात यह है कि करीब 25 दिनों से पुलिस किसान आंदोलन के चलते नाकों पर डटी हुई है और चोरी की कोई वारदात नहीं सुलझा पाई है।
विज्ञापन




केस नंबर एक



शहर के ठाकर बस्ती निवासी गोबिंद ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह 26 फरवरी को मेन गेट को ताला लगाकर काम पर चला गया था। दोपहर करीब एक बजे जब वापस आया तो देखा कि चोर घर में घुसकर अलमारी में से तीन हजार रुपये की नकदी, सोने व चांदी के जेवर चुराकर ले गए।

केस नंबर दो

शहर के अग्रवाल कॉलोनी में 29 फरवरी को दिन में चोर घर में घुसकर 15 हजार रुपये की नकदी और सोने के करीब दो तोले जेवर चुराकर ले गए। घटना के दौरान मकान मालिक जेई नरेश कुमार ड्यूटी पर गया था और उनकी पत्नी स्कूल गई हुई थी।
विज्ञापन




केस नंबर तीन



शहर के प्रताप नगर में चोर 27 फरवरी को दिनदहाड़े घर से करीब चार हजार रुपये की नकदी और सोने के जेवर चुराकर ले गए थे। पुलिस शिकायत में मकान मालिक शंकरानंद ने बताया था कि वह और उसकी पत्नी काम से बाहर गए हुए थे। जब वापस लौटे तो देखा कि चोर घर में घुसकर नकदी और सोने के जेवर चुराकर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें