फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अनाज मंडी व्यापार मंडल के प्रधान पद के लिए होगी खींचतान, अग्रवाल समाज के वोट रहेंगे निर्णायक

Tue, 05 Sep 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद पुरानी अनाज मंडी में ​स्थित व्यापर मंडल का कार्यलय।
विज्ञापन
फतेहाबाद। अनाज मंडी व्यापार मंडल के चुनाव इस बार काफी रोचक मुकाम पर पहुंच गए हैं। प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसको लेकर अनाज मंडी के व्यापारियों में काफी गहमागहमी मची हुई है। वहीं, उपप्रधान पद को छोड़कर अन्य पदों के लिए भी कांटे का मुकाबला बना हुआ है। मंगलवार को आए सभी पदाधिकारियों के पदों के लिए आवेदनों की जांच की गई, जो सही पाए गए हैं।
विज्ञापन


फतेहाबाद के अनाज मंडी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के चुनाव पर सभी की नजर रहती है। इस बार प्रधान पद के लिए मौजूदा प्रधान जगदीश भादू, बागराम, रमेश मेहता व महेश कुमार चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए भी सुभाष चंद्र, रामनिवास शर्मा, लव कुमार व महेश कुमार के बीच कड़ा मुकाबला बना हुआ है। उपप्रधान पद के लिए मात्र एक ही आवेदन राजेंद्र कुमार की ओर से आया है। वहीं सचिव पद के लिए सिद्धार्थ ढाका व रमेश कुमार के बीच मुकाबला होगा। सह सचिव पद के लिए भी पवन कुमार, प्रमोद कुमार व राजेंद्र कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रवीन कुमार व ज्ञानचंद आमने-सामने हैं।

-
प्रधान पद के लिए बढ़ी खींचतान
अनाज मंडी व्यापार मंडल के प्रधान पद के लिए बड़ी खींचतान रहेगी। जगदीश भादू व बागराम जाट समुदाय से हैं तो रमेश कुमार व महेश कुमार पंजाबी समुदाय से हैं। ऐसे में मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। जगदीश भादू विधायक दुड़ाराम के साथ रहे हैं तो इस बार रमेश तनेजा भी मैदान में हैं। इसलिए प्रधान पद के लिए मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। अनाज मंडी में अगर समीकरणों की बात करें तो सर्वाधिक वोट पंजाबी व अग्रवाल समाज के हैं। अग्रवाल समाज की ओर से प्रधान पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं भरा, इसलिए अग्रवाल समाज के मतदाता प्रधान को चुनने में बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं।
विज्ञापन


-
व्यापार मंडल अनाजमंडी फतेहाबाद के सभी पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मंगलवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई। सभी उम्मीदवारों के नामांकन दुरुस्त पाए गए हैं। बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं और सात सितंबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आबंटित किए जाएंगे। व्यापार मंडल अनाजमंडी के कुल 266 वोट हैं, जिसमें पुरुष वोट 253 व महिला वोट 13 हैं।
विज्ञापन



गोपाल राय चौधरी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें