फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिनदहाड़े मकान में हुई लाखों की चोरी, पुलिस ने किया केस दर्ज

विज्ञापन
वार्ड 12 में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
विज्ञापन
रतिया। शहर में लगातार चोरियों का सिलसिला जारी है। इसके चलते शहर में पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली के प्रति रोष बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार रात भी वार्ड नंबर 12 की अरोड़ा कॉलोनी में दिनदहाड़े ही चोर घर में पड़ी लाखों रुपये की नकदी, सोना व अन्य सामान चुरा कर ले गए। मकान मालिक को घर आने पर चोरी होने का पता चला। पुलिस को दी शिकायत में अरोड़ा काॅलोनी निवासी संजय कुमार ने बताया कि सुबह 9 बजे मेरे जाने के बाद मेरी माता घर को ताला लगाकर स्कूल में गई हुई थी तथा दोपहर को स्कूल से वापस आकर मेरी माता ने जब मेन गेट का ताला खोल कर घर में प्रवेश किया तो देखा कि मकान के कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारियों का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जिस पर उन्होंने घर का सामान चेक किया तो देखा कि घर में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद, 7 तोले सोना, 500 ग्राम चांदी, दो जेंटस घड़ी चोरी हो गई है। आशंका है कि कोई चोर मकान की दीवार फांद कर कमरों के ताले तोड़कर समान चोरी कर ले गया है। घर में चोरी होने की जानकारी मिलने पर वह घर आया और पुलिस को सूचना दी। शहर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें