शोक जताने गया था परिवार, घर से नकदी और जेवरात चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। रतिया रोड स्थित न्यू एंकलेव कॉलोनी में पड़ोस में शोक जताने गए परिवार के घर से दिन दहाड़े चोरों ने लाखों की नकदी, सोने - चंादी के जेवर चोरी कर ले गए। मकान मालिक अनुसार आरोपी साथ में सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए। मकान मालिक पानीपत हैंडलूम के संचालक युद्धिष्ठर की पत्नी रंजना दोपहर करीब 12 बजे साथ लगती गली में हुई मृत्यु पर दुख प्रकट करने गई थी। महिला जाते हुए घर के बाहर के गेट को बंद करके गई जबकि अंदर के दरवाजे खुले थे। उन्होंने बताया कि चोर मकान की दीवार फांदकर अंदर घुसकर अलमारी के ताले तोड़कर डेढ़ लाख की नकदी, 22 ग्राम सोने की चैन, डेढ़ ग्राम सोने का लोकेट, दस चांदी के सिक्के व डीवीआर चोरी कर ले गए। मामले की सूचना पाकर पंहुची शहर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
11एफटीबीपी07-मामले की जानकारी देते हुए मकान मालिक।