फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन से पपीहा पार्क तक तिरंगा लेकर दौड़े युवा

विज्ञापन
फतेहाबाद में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत दौड़ में भाग लेते युवा। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
पंचायत भवन से पपीहा पार्क तक दौड़े युवा
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल पहुंची फतेहाबाद, पपीहा पार्क में राहगीरी कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा
फोटो 34 की सीरीज......
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की मशाल फतेहाबाद पहुंची। जिले के खिलाड़ियों, अधिकारियों और नागरिकों ने मशाल यात्रा का स्वागत किया। इस उपलक्ष्य में पंचायत भवन से पपीहा पार्क तक दौड़ भी लगाई गई। दौड़ को डीसी प्रदीप कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ के समापन पर राहगीरी कार्यक्रम हुआ। जहां खिलाड़ियों और प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
डीसी ने जिले के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त कर चुके खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। उपायुक्त ने भोड़िया खेड़ा खेल स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनाने के लिए जल्द ही सरकार के पास प्रस्ताव भेजने का भरोसा दिया। पपीहा पार्क में समापन के बाद उपायुक्त प्रदीप कुमार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल को पुन: झंडी दिखाकर जिला सिरसा के लिए रवाना किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की मशाल और मस्कट के साथ पहुंचे वाहन में सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए। इन सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाने के लिए युवाओं में होड़ लगी रही। युवा यात्रा में आए मस्कट के साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आए। इसके अलावा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ भी लोगों ने सेल्फी ली।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग व एथलेटिक्स का प्रदर्शन किया। गुरुनानक एकादमी रतिया की टीम ने गतका का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। वहीं, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल ने हरियाणवी सोलो डांस की प्रस्तुति दी और राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद की टीम ने हरियाणवी रागनी और तबला डांस किया।
विज्ञापन

जिले के 13 खिलाड़ियों का खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हुआ चयन
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल ने बताया कि जिले के 13 खिलाड़ियों का खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चयन हुआ है। 4 जून से 13 जून तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 आयोजित किए जाएंगे। इन खेलों में 25 प्रकार के खेल शामिल किए गए हैं। पांच ओलंपिक खेल गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ताए मलखंब और योगासन शामिल पहली बार शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें