फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चंदा लेने आया युवक घर से मोबाइल फोन चुराकर भागा

Mon, 10 Feb 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भंडारे की पर्ची काटने के नाम पर मोबाईल चुराकर ले जाता संदिग्ध सीसीटीवी में कैद । संवाद
विज्ञापन
टोहाना। शहर के राजनगर इलाके में एक युवक भंडारे की पर्ची काटने के बहाने से घर में आया और घर से हजारों रुपये की कीमत का मोबाइल चोरी करके भाग गया। पुलिस को दी शिकायत में राजनगर निवासी रेनू ने बताया कि 4 फरवरी को उसके पति अपने मिस्त्री के काम पर गए हुए थे।इसी बीच एक युवक आया, जिसने कहा कि भंडारा लगाना है कुछ दान पुण्य कर दीजिए। वह कमरे से पैसे लेने गई तो आरोपी उसका मोबाइल चुरा कर ले गया। उसने बताया कि आरोपी गांव जमालपुर का रहने वाला दिनेश कुमार है, जो सीसीटीवी में भी कैद हुआ है। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें