फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पानी निकासी के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन का काम अधर में लटका

Wed, 16 Oct 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव भीमेवाला से गाजुवाला तक बिछाने के लिए रखे पाइप
विज्ञापन
समैन। गांव भीमेवाला में बारिश के बाद जलभराव से बनी सेम की समस्या से निपटने के लिए 9 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाने का काम अधर में लटका हुआ है। इससे गांव के किसानों की समस्या बढ़ती जा रही है। किसानों के अनुसार भीमेवाला से गाजुवाला तक बिछाई जा रही इस पाइप लाइन का कार्य गांव गाजुवाला के किसानों ने रोक रखा है।
विज्ञापन

गांव भीमेवाला के किसान चाहते हैं कि कार्य तेजी के साथ किया जाए ताकि अगले सीजन की बारिश से पहले यह पाइप लाइन बिछाई जा सके और उनकी फसलों में बारिश के कारण जलभराव न हो।

गांव भीमेवाला के किसान अमित कुमार, रमेंद्र सिंह, रामकेश, रामफल, संदीप कुमार, महासिंह, रामकुमार, शमशेर, मनीराम ने कहा कि उनके खेतों में से जलभराव की समस्या से निपटने के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन का कार्य जल्द पूरा करवाया जाए ताकि सेम की समस्या से निजात मिल सके। गांव भीमेवाला की 109 एकड़ भूमि सेमग्रस्त है। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार द्वारा 11 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से 9 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाने को मंजूरी दी गई थी। इस पाइप लाइन के जरिए खेतों में बारिश से हुए जलभराव के पानी को नहर में डाला जा सकेगा। यह पाइप लाइन भीमेवाला से चितैन होते हुए गाजुवाला तक बिछाई जानी है।
विज्ञापन

गांव भीमेवाला के खेतों में बारिश के पानी को निकालने के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन का कार्य गांव गाजुवाला के किसानों ने रोक रखा है। इस मामले में उन्होंने कोर्ट से स्टे ले रखा है। जब तक तक मामला कोर्ट में है, तब तक यह कार्य बाधित रहेगा। - नवदीप सांगवान, एक्सईएन, नहरी विभाग टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें