फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मौसम का बार-बार बदल रहा मिजाज, फिर छाई धुंध

विज्ञापन
गांव धांगड़ में बुधवार सुबह छाई धुंध।
विज्ञापन
फतेहाबाद/भट्टू कलां। मौसम का बार-बार बदल रहा मिजाज फसलों पर असर डालने लगा है। एक बार फिर बुधवार सुबह गहरी धुंध छाई रही। मगर सुबह 9 बजे के बाद धूप छा गई और दोपहर तक गर्मी का भी अहसास होने लगा। लगातार तापमान बढ़ने से अगेती फसल में दाना सिकुड़ने का खतरा बना हुआ है। ऐसा ही हाल पछेती सरसों का है।
विज्ञापन

हालांकि, धुंध से गेहूं की फसल को फायदा है। इससे किसानों को सिंचाई थोड़ी देरी से करनी पड़ेगी। 30 डिग्री तक तापमान पहुंचने के कारण किसानों को गेहूं की फसल में हर सप्ताह सिंचाई करनी पड़ रही है। गांव धांगड़ के किसान विनोद कुमार, बड़ोपल के राजेश कुमार, महेंद्र सिंह, रामलाल, कृष्ण कुमार, अमित गोदारा आदि ने बताया कि मौसम का बदलता मिजाज किसानों के लिए परेशानी ही बना हुआ है। जब तापमान बढ़ जाता है, तो गेहूं की फसल में हर सप्ताह सिंचाई करनी पड़ रही है। धुंध आने से गेहूं में फायदा ही है।
धुंध में टकराए वाहन, स्कूल जा रहे दो बच्चे घायल
गांव बनमंदौरी के पास बुधवार सुबह धुंध के कारण मोटरसाइकिल व कार की टक्कर में दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत भट्टू कलां की सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव बनमंदोरी निवासी दिनेश मोटरसाइकिल से चौपटा रोड से अपने गांव बनमंदोरी जा रहा था। रास्ते में गांव बनमंदोरी के सरकारी स्कूल में पढ़ने सातवीं कक्षा के छात्र कृष्ण व उसकी बहन छठी कक्षा की छात्रा आंचल पैदल जा रहे थे। मोटरसाइकिल सवार ने दोनों स्कूली बच्चों को अपने मोटरसाइकिल पर बिठा लिया। थोड़ी दूर चलने पर सामने से आ रही एक कार से उनकी टक्कर हो गई। इससे मोटरसाइकिल पर सवार तीनों घायल हो गए। वहीं, कार चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें