फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को लाठी व लोहे की रॉड से पीटने का वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
युवक को पीटने का वायरल वीडियो । - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
बीघड़ रोड पर एक युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में दो युवक हाथों में लिए डंडे व लोहे की राड से युवक के पांवों पर बार-बार प्रहार करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं युवक उनसे दया की भीख मांग रहा है। उक्त हमलावर युवकों ने घायल की टांगों को बुरी तरह से तोड़ दिया। यह घटना 26 अगस्त की है और घायल युवक विकास उर्फ कालूराम की शिकायत पर सदर पुलिस ने विनोद निवासी किरढ़ान, सुनील निवासी बनावाली, नरेश उर्फ खूनी, सुनील व 3-4 अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में विकास ने बताया कि वह फतेहाबाद में अपना काम निपटाकर वापिस गांव जा रहा था तो बीघड़ रोड पर गुरु तेग बहादुर स्कूल के पास कार में आए उक्त युवकों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें