फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांव फिसलने से नहर में बहा ट्रक चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के हिसार रोड स्थित फतेहाबाद ब्रांच नहर में पानी पीने के लिए उतरा ट्रक चालक संतुलन बिगड़ने के कारण नहर में जा गिरा और पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस की टीम ने उसके अन्य साथी के बयान लेकर ट्रक चालक की गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश आरंभ कर दी है। जांच अधिकारी ईएचसी जग्गा सिंह ने बताया कि यूपी के मंगलापोशी का रहने वाला 24 वर्षीय ट्रक चालक आकाश जाखलमंडी में सामान उतारने के लिए गया था। जब वह सामान उतारकर आ रहा था तो उसे टोहाना से गाड़ी लोड करके जानी थी, जिसके चलते वह फतेहाबाद ब्रांच नहर किनारे पानी पीने के लिए आया था कि अचानक उसका पांव फिसलने से वह नहर में गिर गया। पानी का बहाव तेज होने के चलते वह बह गया, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें