फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बंदर पकडऩे के लिए मथुरा से पहुंची टीम, पहले दिन पिंजरे में नहीं फंसा

विज्ञापन
फतेहाबाद में बंदर पकड़ने के लिए नगर परिषद से टीम को रवाना करते हुए अ​धिकारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की कॉलोनियों में बंदर पकड़ने का काम शुक्रवार से एक बार फिर शुरू हो गया है। सुबह मथुरा से बंदर पकड़ने के लिए टीम पहुंची। टीम के पहुंचने के बाद नगर परिषद की सफाई ब्रांच और पार्षदों ने जगह बताई जहां पर सबसे ज्यादा बंदरों का आतंक है। मथुरा से आई टीम ने बंदरों को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगह पर दाने डाल दिए और पिंजरे लगा दिए। लेकिन शाम तक एक भी बंदर पिंजरे में नहीं फंसा।
विज्ञापन

टीम ने बंदर पकड़ने के लिए पहले जगजीवनपुरा, बीमा कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी में अभियान चलाया है। यहां पर सबसे ज्यादा बंदरों का आतंक है। बता दें कि नगर परिषद ने निजी एजेंसी को ठेका दिया हुआ है। नगर परिषद 2150 रुपये प्रति बंदर के हिसाब से एजेंसी को भुगतान करेगा। पहले चरण में 85 बंदर पकड़े जाने का दावा एजेंसी कर चुकी है।
बता दें कि शहर के वार्ड नंबर 12 में सबसे ज्यादा बंदरों का आतंक है। पार्षद मोहन लाल नारंग के नेतृत्व में दो बार पहले लोग मिल चुके हैं और पांच जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया गया था। अल्टीमेटम के बाद भी बंदर न पकड़े जाने पर पार्षदों व वार्ड के लोगों ने नगर परिषद कार्यालय में धरना दिया था। धरने के दौरान ठेकेदार और अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि शुक्रवार से अभियान शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कोट
बंदर पकड़ने के लिए टीम आ गई है। टीम ने बंदर पकड़ने का काम भी शुरू कर दिया है। अगर कोई भी बंदरों को लेकर परेशान हैं और उनके एरिया में दिक्कत है तो नगर परिषद कार्यालय में सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन

-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें