फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद आई आंधी, बदले मौसम ने दिलाई गर्मी से राहत

विज्ञापन
फतेहाबाद में दोपहर बाद छाए बादल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। बादलवाही और आंधी के कारण पिछले कई दिनों से गर्मी से बेहाल आमजन को राहत मिली है। हालांकि, मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं फसल की कटाई कार्य में जुटे किसानों को आंधी ने परेशानी में डाल दिया है। किसानों के अनुसार खेतों में पककर तैयार हो चुकी फसल को तेज आंधी से नुकसान होगा।
विज्ञापन

वीरवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई। 40 डिग्री सेल्सियस से घटकर अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। किसान बालकिशन, राजेश कुमार, महेंद्र सिंह, लीलूराम, जयचंद, गणेशीलाल, देवेंद्र सिंह आदि का कहना है कि इस समय मौसम बिगड़ने से गेहूं की फसल को बड़ा नुकसान होगा। यदि बारिश हुई तो गेहूं की खड़ी फसल खराब हो जाएगी। किसानों के अनुसार अब तक 50 फीसदी तक ही गेहूं की कटाई का कार्य पूरा हो पाया है। अभी भी 50 फीसदी गेहूं की फसल खेतों में ही है। ऐसे में मौसम की मार संकट पैदा कर सकती है।
कोट
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ है। कहीं बादलवाही है तो कहीं आंधी भी चली है। शुक्रवार से फिर से मौसम खुश्क व गर्म रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एमएल खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें