फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धोखाधड़ी से बैंक से लाखों का लोन लेने के मामले में दूसरा आरोपी जींद से पकड़ा

Sat, 31 Aug 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। धोखाधड़ी कर बैंक से 34 लाख का लोन लेने के मामले में साइबर क्राइम थाना फतेहाबाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को जींद से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान विकास कुमार निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जींद के रूप में हुई है। इस मामले में एक आरोपी प्रवीण कुमार निवासी रामनगर काॅलोनी रतिया को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

साइबर थाना फतेहाबाद प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने 28 अगस्त को टिब्बा काॅलोनी रतिया निवासी प्रवीन कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका एचडीएफसी बैंक में बैंक खाता है। उसके खाता से 3588 रुपये कट गए। जब उसने बैंक में जाकर पता किया तो बैंक वालों ने बताया कि उसके अकाउंट पर 15 लाख का लोन चल रहा है।
प्रवीन ने कहा कि उसने कोई लोन नहीं लिया। जांच में उसे पता चला कि उसी के नाम से मिलते प्रवीन कुमार निवासी रामनगर कॉलोनी रतिया ने उसके पैन कार्ड, आधार कार्ड की फोटो एडिट करके अपनी सैलरी स्लिप देकर एसबीआई बैंक से 15 लाख का लोन करवाया हुआ है। इसके बाद उसने 27 अगस्त को अपना आधार कार्ड, पेन कार्ड व मोबाइल नंबर बारे सिबिल चेक किया तो वह डाउन मिला।
विज्ञापन

उसमें आईसीआईसीआई बैंक में व क्रेडिट कार्ड में भी लोन लिया हुआ मिला। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी प्रवीन कुमार ने बैंक कर्मचारियों के साथ मिलकर मेरे व अन्य लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड को एडिट करके 34 लाख के तीन लोन लिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें