फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंजाब बार्डर से लेकर राजस्थान बार्डर तक सड़क को किया जाएगा तीन मीटर चौड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पंजाब बार्डर से लेकर राजस्थान बार्डर तक लोक निर्माण विभाग सड़क को तीन मीटर चौड़ा करने जा रहा है। इसके अलावा शहर के अंदर इस रोड़ को फोरलेन भी किया जाएगा। जिसमें सबसे ज्यादा फायदा फतेहाबाद और रतिया क्षेत्र को होगा। फतेहाबाद शहर से लेकर भोड़िया खेड़ा तक रोड़ फोरलेन होगा। इसको लेकर फाइनल प्रक्रिया शुरू हो गई है। वन विभाग और बिजली निगम से इसको लेकर एनओसी मिल गई है।
विज्ञापन

बिजली निगम की एचटी और एलटी बिजली लाइनों को शिफ्ट करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग डिटेल एस्टीमेट तैयार कर रहा है। अहम बात यह है कि इस रोड को चौड़ा करने में करीब 5000 पेड़ों की कटाई होगी। रतिया के बुढलाडा में पंजाब बॉर्डर से लेकर भट्टू में भादरा रोड राजस्थान बार्डर तक रोड को तीन मीटर चौड़ा किया जा रहा है। फिलहाल रोड की चौड़ाई सात मीटर है जिसे 10 मीटर किया जा रहा है। चौड़ाई बढ़ाने से रोड पर दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। लोक निर्माण विभाग फिलहाल फतेहाबाद से भूना मार्ग को सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा कर रहा है। संवाद

ये मार्ग होगा फोरलेन
फतेहाबाद से भोड़िया खेड़ा
रतिया शहर से गावड़ सिटी
फतेहाबाद ब्रांच से लेकर भट्टूकलां
फतेहाबाद में रतिया मोड़ से लेकर फोरलेन बाईपास

84 लाख से शिफ्ट होगी बिजली लाइन
राजस्थान बार्डर से लेकर पंजाब बार्डर तक रोड को चौड़ा करने में बिजली के खंभे अड़चन बनेंगे। इन्हें लोक निर्माण विभाग शिफ्ट करवा रहा है। इस रोड पर आने वाली एलटी और एचटी बिजली लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इसका करीब 84 लाख रुपये का एस्टीमेट है। लोक निर्माण विभाग इसका टेंडर लगा चुका है, आठ मई को टेंडर खोला जाएगा।
विज्ञापन

कोट
पंजाब बार्डर से लेकर राजस्थान बार्डर तक मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। कुछ मार्ग को फोरलेन भी किया जा रहा है। डिटेल एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-संजय पूनियां, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें