फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तीन दिन पहले हुई बारिश नहीं दिला पाई गर्मी से राहत, उमस से लोग परेशान

Tue, 06 Aug 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद शहर में छाए में बादल
विज्ञापन
फतेहाबाद। मौसम में आए परिवर्तन से सोमवार को दिनभर कभी तेज धूप तो कभी बादल छाए रहे। जिसके चलते अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जिले में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जिले में तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद लोगों को सूरज की तपन से राहत तो मिली, लेकिन अब उमस भरी गर्मी बेहाल कर रही है। जिले के किसान भी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। जिससे हरियाणा राज्य के ज्यादातर स्थानों पर मंगलवार रात्रि से शुक्रवार तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है और बीच-बीच में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।
विज्ञापन

- डॉ. मदनलाल, खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम एचएयू हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें