फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाना पुलिस की प्राथमिकता : डीएसपी

Sat, 14 Sep 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों को चुनाव डयूटी के निर्देश देते अ​धिकारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। विधानसभा चुनाव को ड्यूटी व सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल की पुलिस लाइन में शाम 4 बजे से 6 बजे तक एक दिन की कार्यशाला आयोजित हुई। इस अवसर पर चुनाव नोडल अधिकारी एवं डीएसपी मुख्यालय जयपाल सिंह ने पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान पुलिस की अहम भागीदारी रहती है। निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण चुनाव करवाना पुलिस का अहम कर्तव्य है।
विज्ञापन


पुलिस कर्मचारी आदर्श आचार संहिता की पालना करते हुए चुनाव के शुरू होने से लेकर अंत तक ईमानदारी व सही ढंग से ड्यूटी करनी चाहिए। चुनाव के समय किसी भी अनहोनी या चुनाव में बाधा डालने वाली किसी प्रकार की सूचना अपने उच्चाधिकारियों को तुरंत सूचित करना चाहिए। पोलिंग बूथों एवं ड्यूटी पर नियुक्त समस्त अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी के दौरान निष्पक्षता के साथ ड्यूटी करें एवं निष्पक्ष दिखाई दे तथा ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन न करें। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन से उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक सतपाल व उपनिरीक्षक रोहताश तथा उनकी टीम ने बताया कि हमारी प्राथमिकता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराना है। कार्यशाला के दौरान सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि मतदान केंद्रों के आसपास भीड़ एकत्रित न होने दें।

विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य पर्यवेक्षक की नियुक्ति

रतिया। विधानसभा क्षेत्र के आरओ एवं एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए वर्ष 2012 बैच की आईएएस अरुंधति चक्रवर्ती को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक विधानसभा आम चुनाव 2024 के दौरान चुनाव प्रक्रिया से संबंधित निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस अरुंधति चक्रवर्ती का कार्यालय लोक निर्माण विभाग, रतिया में बनाया गया है। नागरिक उनसे सुबह 11 बजे रतिया के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें