फतेहाबाद। नगर परिषद के विकास कार्यों को लेकर अटके करीब दो करोड़ों रुपये के बिल के भुगतान को लेकर प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने आखिर पेमेंट अप्रूवल कमेटी के लिए बैठक बुला ली है। बैठक 30 जनवरी को दोपहर 3 बजे नगर परिषद कार्यालय में होगी। फिलहाल बैठक में 6 माह की अवधि के लिए सदस्य के नाम पर मुहर लगेगी।
पेमेंट अप्रूवल कमेटी का सदस्य पार्षदों में से को चुना जाना है। इसको लेकर नगर परिषद प्रधान और उपप्रधान पक्ष के पार्षदों के बीच हंगामा होने के भी आसार है। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा के बीच खींचतान चल रही है। इसके चलते कमेटी का गठन नहीं हो पाया है। कमेटी में नगर परिषद प्रधान, उपप्रधान, संबंधित वार्ड का पार्षद और एक हाउस द्वारा चुना गया पार्षद सदस्य होगा। पहले भी वित्तीय कमेटी चुनी गई थी। जिसमें 6 माह की अवधि के लिए दो सदस्य चुने गए थे। इनका कार्यकाल पूरा होने के बाद दूसरी अवधि में पार्षद मोहिनी बजाज और पार्षद ज्योति मेहता वित्तीय कमेटी के सदस्य है। इनका कार्यकाल भी मार्च माह में खत्म हो जाएगा।
बता दें कि पेमेंट अप्रूवल कमेटी का सदस्य प्रधान पक्ष का चुने जाने को लेकर मंथन शुरू हो गया है। प्रधान पार्षदों के साथ बैठक करके सहमति बनाने में जुटे हैं। माना ये भी जा रहा है कि प्रधान अपने पक्ष के ही पार्षद को सदस्य बनाना चाहते है। वहीं प्रधान पक्ष के नजदीकियों ने पर्ची से चुने जाने से भी इंकार किया है।
हाउस बैठक में प्रधान ने कर दिया था नजरअंदाज
नगर परिषद की हाउस बैठक 20 दिसंबर को हुई थी। इस दौरान उपप्रधान पक्ष के पार्षदों ने खड़े होकर पेमेंट अप्रूवल कमेटी बनाने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने नजरअंदाज कर दिया था। 5 जनवरी को डीएमसी कार्यालय की तरफ से कमेटी बनाने के लिए पत्र भेजा गया। इसके चलते अब नगर परिषद प्रधान ने बैठक बुलाई है।
हाउस बैठक में बनाई गई थीं ये कमेटियां
बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन क्वालिटी कमेटी
मोहन लाल नारंग पार्षद वार्ड नंबर 12
रमेश गिल्होत्रा पार्षद वार्ड नंबर 6
नीलम आहुजा पार्षद वार्ड नंबर 7
नीलम रानी पार्षद वार्ड नंबर 15
किरण बाला पार्षद वार्ड नंबर 4
सिटी लाइट, पार्क मेंटनेंस और टॉयलेट क्लीननेस कमेटी
सुखदेव सिंह पार्षद वार्ड नंबर 14
मनोज भ्याणा पार्षद वार्ड नंबर 11
अर्जुन कटारिया पार्षद वार्ड नंबर 23
राधा सुधार पार्षद वार्ड नंबर 13
निलांशी शर्मा पार्षद वार्ड नंबर 2
डोर-टू-डोर और प्रॉपटी आईडी निरीक्षण कमेटी
सुरेंद्र डिंगवाल पार्षद वार्ड नंबर 3
ज्ञान सिंह पार्षद वार्ड नंबर 16
कपिल खत्री पार्षद वार्ड नंबर 26
संजय रूखाया पार्षद वार्ड नंबर 17
निर्मल सिवाच, वार्ड नंबर 19
कोट
मेरे लिए सभी पार्षद बराबर है। हाउस की सहमति से ही पेमेंट अप्रूवल कमेटी में पार्षद सदस्य चुना जाना चाहिए।
- सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद
कोट
पेमेंट अप्रूवल कमेटी को लेकर विशेषज्ञ बैठक बुलाने के लिए ईओ को पत्र लिखा है। 30 जनवरी को बैठक होगी। कमेटी के सदस्य के कार्य की अवधि 6 माह की होगी।
-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद