फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सरपंच प्रतिनिधि पर गोली चलाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में बोला - सरपंच प्रतिनिधि पक्ष के लोगों ने पहले तेजधार हथियार से किया था हमला, इलाज की आवश्यकता

Mon, 15 Apr 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भूना। गांव भट्टू में सरपंच प्रतिनिधि पर गोली चलाने के मामले में मुख्य आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ बिट्टू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया।
न्यायालय में आरोपी ने बताया कि सरपंच प्रतिनिधि पक्ष के लोगों ने पहले उस पर तेजधार हथियार से हमला किया और उसकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसलिए उसे इलाज की आवश्यकता है। न्यायालय ने पुलिस निगरानी में आरोपी का उपचार करवाने के आदेश दिए। इसके बाद सुखदेव सिंह उर्फ बिट्टू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया। मगर गंभीर चोटें होने के कारण उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते सरपंच प्रतिनिधि सुखजीत सिंह उर्फ सूखा व सुखदेव सिंह उर्फ बिट्टू के बीच मनमुटाव चल रहा था। सुखदेव सिंह उर्फ बिट्टू ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात को वह सनियाना में अपने रिश्तेदार से मिलकर वापस घर आ रहा था। मगर पहले से ही हमले की ताक में बैठे सरपंच प्रतिनिधि सुखजीत सिंह उर्फ सुखा ने कई लोगों के साथ उसकी कार पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए और लाठियां व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसलिए अपनी जान बचाने के लिए उसने सरपंच प्रतिनिधि पर गोली चला दी।
विज्ञापन

-
सरपंच प्रतिनिधि के स्वास्थ्य में सुधार

भट्टू गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुखजीत सिंह उर्फ सूखा हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। यहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन के बाद उनके शरीर से गोलियां निकाल दी है और स्वास्थ्य में भी सुधार है। सरपंच प्रतिनिधि के एक गोली पेट में और दो बाजू में पाई गई है। डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि मुख्य आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर भी हमला हुआ था, इसलिए उसके हाथ में फ्रेक्चर है और शरीर पर कई चोटें लगी हैं। न्यायालय में पेश करके रिमांड पर लिया है। पुलिस निगरानी में आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें