फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कूरियर होल्ड के नाम पर डराकर लिंक भेजा और ठग ने खाते से निकाले एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सूर्या इंक्लेव निवासी एक युवती को कूरियर होल्ड के नाम पर डराकर बैंक खाते से 99 हजार 990 रुपये निकाल लिए गए। इस संबंध में युवती की मां कमलेश ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सूर्या इंक्लेव निवासी कमलेश रानी ने बताया कि उसकी बेटी एमएससी पास है और निजी स्कूल में अध्यापिका है। उसने जनवरी माह में दसवीं की डुप्लीकेट मार्कशीट के लिए आवेदन किया था। 2 फरवरी 2023 को बेटी के मोबाइल नंबर पर फोन आया और कहा कि कूरियर सर्विस से बोल रहे हैं और आपका कूरियर होल्ड पर रख दिया गया है। इसके लिए कुछ पेमेंट करनी होगी और उसने लिंक भेज दिया। बेटी ने डीएमसी का कूरियर समझकर लिंक पर क्लिक कर दिया तो खाते से पांच रुपये कट गए। ये पांच रुपये उसकी बेटी के बैंक खाते से कटे थे। बेटी का मोबाइल नंबर उसके बैंक खाते से भी जुड़ा है इसके चलते उसके बैंक खाते से तीन फरवरी को 99 हजार 990 रुपये कट गए। इसके बाद उसने बैंक खाता ब्लॉक करवा दिया। आरोप है कि 4 फरवरी को दोबारा ठगी का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें