फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मृतक के परिवार को प्रति व्यक्ति 10 लाख दिया जाए मुआवजा

Sun, 02 Feb 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजविंदर सिंह चहल । 
विज्ञापन
रतिया। गांव सरदारेवाला में हादसे के दौरान 9 लोगों की मौत हो जाने पर के बाद भी सत्ताधारी पार्टी के किसी नेता द्वारा पीड़ित परिवारों की संभाल न करने और मौके पर न आने को लेकर भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ के प्रदेश अध्यक्ष राजविंदर सिंह चाहल ने सरकार की कड़ी निंदा की है। सिविल अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि रतिया के इतिहास में इससे बड़ी दुखद घटना नहीं हुई। इसमें 12 लोगों की जान चली गई लेकिन सत्ताधारी पार्टी से कोई भी नेता व कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों की सुध लेने नहीं पहुंचा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मृतक व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें