फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के खर्च रजिस्टर का निरीक्षण चार चरणों में किया जाएगा : शुक्ला

Wed, 18 Sep 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त खर्च पर्यवेक्षक सुधाकर शुक्ला ने कहा कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार विधानसभा चुनाव में एक प्रत्याशी 40 लाख रुपये तक का खर्चा कर सकता है। प्रत्याशियों के खर्च रजिस्टर का निरीक्षण चार चरणों में किया जाएगा। इसके लिए तिथियों का निर्धारण कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रत्याशी को इसके लिए अलग से अपना बैंक खाता खुलवाना है, इस खाते से चुनावी खर्च का लेन-देन किया जाए। इसके अलावा चुनाव खर्च के लिए एक रजिस्टर दिया गया है, जिसमें प्रत्याशी चुनावी खर्च का विवरण दर्ज करेगा। वे मंगलवार को जिला परिषद के सभागार में विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान आरओ एवं एसडीएम डॉ. जयवीर यादव, जगदीश चंद्र व प्रतीक हुड्डा भी मौजूद रहे। सुधाकर शुक्ला ने कहा कि रजिस्टर में दर्ज खर्च विवरण का मिलान शैडो रजिस्टर से किया जाएगा।
उम्मीदवारों के व्यय लेखों का प्रथम निरीक्षण 18 सितंबर, द्वितीय निरीक्षण 23, तृतीय निरीक्षण 28 सितंबर एवं चतुर्थ निरीक्षण 3 अक्तूबर को लघु सचिवालय के द्वितीय फेज के नजदीक जिला परिषद भवन के सभाकक्ष में किया जाएगा। सभी प्रत्याशी अपने खर्च रजिस्टर का निरीक्षण जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें