पतंग के मांझे से कथित तौर पर गला व पांव की उंगली जख्मी होने की घटना में कानूनी विषय का छात्र सो
भूना। पतंग के मांझे से बाइक सवार कानून का छात्र जख्मी हो गया। मांझे से उसके गले व पांव की अंगुली पर घाव हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। शनिवार दोपहर बाद छात्र सोनू कड़वासरा फतेहाबाद रोड पर अपने घर से अनाज मंडी में बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान उसकी गर्दन में मांझायुक्त धागा उलझ जाने के कारण वह गिरकर घायल हो गया। संवाद