फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग पहली बार आशा वर्कर के ज्ञान को जांचने के लिए प्रेक्टिकल से लेकर लिखित परीक्षा तक लेने लग रहा है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग प्रथम चरण में जिले की 417 आशा वर्कर की 100 नंबर की परीक्षा ली जा रही है। अगर परीक्षा में पास होती है तो आशा सर्टिफाइड हो जाएगी और पांच हजार रुपये का कैश अवॉर्ड भी मिलेगा।
जिले में 833 आशा वर्कर कार्यरत हैं। इनमें से इस साल 417 को परीक्षा के लिए चुना गया है। बाकी बची 416 की अगले साल परीक्षा होगी। अधिकारियों की माने तो आशा वर्कर को 30 नंबर में से आंतरिक असेसमेंट के दिए गए हैं। इसके अलावा 40 नंबर एक्सटर्नल असेसमेंट में से दिए गए हैं। अब आशा वर्कर की 30 नंबर की परीक्षा 22 सितंबर को एमएम कॉलेज में होगी, जो कि डेढ़ घंटे की ली जाएगी। संवाद