फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो दिन की छुट्टी से लौटे सिपाही का शव मिला, पास में मिलीं शराब की बोतलें

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सिरसा रोड पर शनिवार दोपहर को सदर थाना रतिया में तैनात सिपाही 32 वर्षीय दीनदयाल का शव मिला है। शव के पास ही पुलिस को शराब की खाली बोतलें मिली हैं और मुंह से झाग भी निकल रहा था। दीनदयाल दो दिन की छुट्टी के बाद शुक्रवार को ही ड्यूटी पर आया था और शनिवार सुबह तीन बजे थाना में ड्यूटी करके घर के लिए निकला था। शव मिलने की सूचना पर शहर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
विज्ञापन

मामले में अभी तक मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि सुबह दीनदयाल ने घर पर फोन करके कहा था कि वह आज आएगा और चाचा को वीडियो कॉल भी की थी। परिजनों को अनहोनी होने का डर के चलते उसे ढूंढते हुए मोबाइल लोकेशन के हिसाब से सिरसा रोड पर खाली प्लॉट के पास पहुंचे और यहां पर दीनदयाल का शव मिला और पास में ही शराब की खाली बोतलें मिलीं।

ऐलनाबाद का रहने वाला था सिपाही
मृतक सिपाही दीनदयाल सिरसा जिले के ऐलनाबाद के गांव भरूटवाला का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि दीनदयाल मानसिक रूप से परेशान रह रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है जिससे उसकी मौत हुई है हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

कोट
शहर के सिरसा रोड पर पुलिसकर्मी का शव मिला है जो कि सदर थाना रतिया में तैनात था। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

-वेद सिंह, इंचार्ज, बस स्टैंड चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें