फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर की स्ट्रीट लाइटों की साढ़े 19 लाख से होगी मरम्मत, कैथल की एजेंसी संभालेगी काम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की खराब स्ट्रीट लाइटें अब जल्द ठीक हो जाएंगे। नगर परिषद ने सोमवार को स्ट्रीट लाइट मरम्मत का टेंडर खोल दिया है। करीब साढ़े 19 लाख रुपये से शहर की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत होगी। कैथल की एजेंसी के नाम टेंडर गया है, जिसने सबसे कम रेट दिया था। हालांकि नगर परिषद रेट में एजेंसी से कमी करवाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइट मरम्मत को लेकर टेंडर लगाया था। टेंडर के लिए आठ एजेंसियां आई। अधिकारियों ने सोमवार को सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक टेंडर खोला। सबसे कम रेट कैथल की एजेंसी का रहा। बताया जा रहा है कि अधिकारी रेट कम करवाकर जल्द एजेंसी को काम सौंप सकते हैं।
नगर परिषद शहर में स्ट्रीट लाइटों के मरम्मत के लिए निजी एजेंसी को ठेका देता है। मरम्मत का ठेका करीब तीन माह पहले खत्म हो गया था। वित्तीय कमेटी न बनने के कारण नगर परिषद अधिकारियों ने टेंडर नहीं लगाया। कमेटी बनने के बाद टेंडर लगाया गया है। शहर में करीब 4500 स्ट्रीट लाइटें है। मुख्य रोड जिसमें भट्टू रोड, रतिया रोड, हिसार-सिरसा रोड पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शहर में स्ट्रीट लाइट मरम्मत का काम जल्द शुरू हो जाएगा। प्रक्रिया के तहत एजेंसी को जल्द वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा।
-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें