फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद ने बिना टेंडर 10 फीसदी बढ़ाकर पुराने ठेकेदार को दिया मल्टीपर्पज पार्किंग का ठेका

विज्ञापन
फतेहाबाद के थाना रोड ​स्थित मल्टीपर्पस पार्किंग
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद शहर के थाना रोड पर स्थित मल्टीपर्पज पार्किंग का ठेका बिना टेंडर ही पुराने ठेकेदार को देने जा रही है। पिछले साल के ठेके से 10 फीसदी बढ़ाकर नगर परिषद ने ठेका एक साल के लिए बढ़ा दिया है। वित्तीय कमेटी द्वारा प्रस्ताव मंजूर करके जिला नगर आयुक्त के पास प्रस्ताव भेजा गया था जिसे मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

हालांकि नगर परिषद ने दो बार मल्टीपर्पज पार्किंग का टेंडर भी लगाया था लेकिन दोनों ही बीच में ही रद्द कर दिया गया। करीब एक माह तक न तो दोबारा टेंडर लगाया गया और न ही ठेका किसी एजेंसी को दिया गया। अब नगर परिषद ने गुपचुप तरीके से प्रक्रिया पूरी करके पुराने ठेकेदार को ही 10 फीसदी बढ़ाकर ठेका दे दिया है। इसमें फाइनेंस कमेटी का अहम रोल रहा है। जिला नगर आयुक्त का कहना है कि उनके पास तो प्रस्ताव आया था उसे मंजूरी दी गई है। पहले करीब 9 लाख 51 हजार रुपये में ठेका दिया गया था। मल्टीपर्पज पार्किंग करीब आठ करोड़ रुपये से तैयार हुई है।
ठेकेदार पहले के रेट पर ही वसूल सकेगा पार्किंग फीस
नगर परिषद ने पार्किंग को लेकर सात अप्रैल को टेंडर लगाया था। इस टेंडर में लगाई गई शर्तों के मुताबिक साइकिल व रिक्शा के लिए पांच रुपये, स्कूटर व मोटरसाइकिल के लिए 10 रुपये और कार,जीप, ऑटो रिक्शा आदि के लिए 20 रुपये देने होंगे। हालांकि इस टेंडर को बाद में रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन

कोट
मल्टीपर्पज पार्किंग का ठेका पुराने ठेकेदार को दिया गया है। 10 फीसदी बढ़ाकर ये ठेका दिया है। सभी की सहमति से ये ठेका एक साल के लिए बढ़ाया गया है। शाम को शहर में जाम न लगे इसको लेकर पार्किंग में ही वाहन खड़ा करें। इससे सभी को फायदा होगा।
विज्ञापन

-राजेेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद

कोट
मल्टीपर्पज पार्किंग का ठेका एक साल बढ़ाने के लिए नगर परिषद से प्रक्रिया के तहत प्रस्ताव आया था। इसी को मंजूरी दी गई है।
-संजय बिश्नोई, जिला नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें