फतेहाबाद। गांव बनावाली में 11 साल के बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बच्चे की तबीयत खराब होने पर नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में लाया गया था। यहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
परिजनों के मुताबिक गांव बनावाली निवासी 11 साल का रजत वीरवार दोपहर को स्कूल से आया था और इसके बाद खेलने लगा। जब वह कुर्सी पर बैठा तो अचानक तबीयत खराब हुई और गिर गया। गंभीर हालत में बच्चे को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।