फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोली बद कर आढ़तियों ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
टोहाना में अनाजमंडी के शैड के नीचे धरने पर बैठे आढ़ती। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। गैर एमएसपी की फसलों को ई-नेम पोर्टल के माध्यम से खरीद के विरोध में जिलेभर की अनाज मंडियों में आढ़ती हड़ताल पर रहे और रोष व्यक्त किया। इस दौरान अनाजमंडी में फसलों की बोली नहीं हुई और न ही फसलों की साफ-सफाई का काम हुआ। फतेहाबाद मार्केट कमेटी के सामने आढ़तियों ने जोरदार रोष प्रदर्शन किया व सीएम के नाम मार्केट कमेटी सचिव को अपना ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अनाजमंडी में फसल लेकर आए किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। व्यापारियों ने घोषणा की है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो मंगलवार को वह विधायक आवास और बुधवार को सीएम आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

अनाजमंडी व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भादू ने बताया कि उनकी स्टेट बॉडी सरकार से बातचीत को तैयार है, लेकिन अभी तक सरकार का कोई नुमाइंदा बातचीत के लिए आगे नहीं आया। व्यापार मंडल प्रधान जगदीश भादू ने कहा कि ई-नेम प्रणाली में कई तकनीकी दिक्कतें हैं और यह बेहद पेचीदा है, जो व्यापारियों के समझ से बाहर है। तकनीकी चीजों को पूरा करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार उन पर तानाशाही कर रही है और व्यापारी व्यापार नहीं कर पा रहे। दो-तीन सालों का ब्याज बकाया है, सरकार वादे के बावजूद नहीं दे रही। सीमावर्ती पंजाब के किसानों की आढ़त हरियाणा की मंडियों में है, अब उनकी फसल भी यहां नहीं आने दी जा रही, जिससे लाखों का नुकसान हर व्यापारी को हो रहा है। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक सरकार के खिलाफ धरना जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि ई-नैम प्रणाली में इंटरनेट की भी दिक्कत रहती है, रात 12-12 बजे तक काम करना पड़ता है, जो कोई भी मुनीम नहीं कर सकता। पहले की तरह काम मैनुअल होना चाहिए। अनाजमंडी में आढ़तियों की हड़ताल के दौरान अनाज मंडी में दो-तीन किसान फसल बेचने के लिए आए, लेकिन हड़ताल होने के चलते वह बैरंग ही लौट गए।
विज्ञापन

टोहाना में बालाजी हनुमान मंदिर के सामने एकत्रित होकर आढ़तियों ने किया प्रदर्शन
टोहाना संवाददाता के अनुसार, शहर के रेलवे रोड स्थित अनाज मंडी में तीनों अनाज मंडियों के आढ़ती हड़ताल पर रहे, और बालाजी हनुमान मंदिर के सामने एकत्रित होकर प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना आरंभ किया। यह धरना प्रदर्शन मंडी प्रधान जीवन बंसल की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान प्रदर्शन में मंडी के व्यापारियों, मुनीमों, मजदूरों व पल्लेदारों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। धरना प्रदर्शन में शामिल होकर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के दौरान मंडी के कोई किसान फसल लेकर नहीं आया क्योंकि आढ़तियों ने किसानों को मैसेज लगाकर रविवार को ही फसल मंगवा ली थी। मंडी प्रधान जीवन बंसल ने कहा कि हरियाणा सरकार व्यापारियों पर नित्य प्रति दिन नए-नए कानून बनाकर लागू कर रही है, व्यापारियों, पल्लेदारों व मजदूरों को घर से बेघर करना चाहती है। सरकार कमीशन एजेंट के काम को बड़े बड़े पूंजीपतियों को देना चाहती है। सरकार ई-नेम प्राइवेट पोर्टल बनाकर उसे लागू करने जा रही है, जिसका प्रदेश की सभी मंडियों के व्यापारी डटकर विरोध कर रहे हैं।
भूना में आढ़तियों ने प्र्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
भूना संवाददाता के अनुसार, आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर सोमवार सुबह आढ़तियों ने अनाज मंडी में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और दुकानों को बंद रखकर विरोध प्रकट किया। आढ़ती हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा अनाज की खरीद ई-नेम पोर्टल के माध्यम से करने के आदेशों पर रोष जता रहे हैं। सोमवार को अनाज मंडी में आढ़ती कामकाज छोड़कर हड़ताल पर रहे। आढ़तियों के हड़ताल पर रहने के चलते मंडी में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आढ़तियों ने साफ कहा कि जब तक इस निर्णय को वापस नहीं लिया जाता तब तक प्रदेश की सभी अनाज मंडियों में सभी प्रकार की फसलों की खरीद-फरोख्त का कार्य बंद रखा जाएगा और आढ़ती हड़ताल पर रहेंगे। इस अवसर पर अशोक भूटानी, पगड़ी संभाल जट्टा संगठन के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मंडा, कमल सिंह बराड़, चांदीराम, कुलदीप सिंह, सुभाष जग्गा, पवन चंद्रावल, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, राजकुमार, फकीरचंद, वीरेंद्र कुमार, रमेश कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।
रतिया में मार्केट कमेटी कार्यालय के प्रांगण में आढ़तियों ने दिया धरना
रतिया संवाददाता के अनुसार, हरियाणा स्टेट अनाज मंडी एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को रतिया अनाज मंडी के व्यापारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए और सभी आढ़तियों ने अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर मार्केट कमेटी कार्यालय के प्रांगण में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते व्यापार मंडल आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान राकेश कंबोज ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के नए फैसले से व्यापारियों को काफी नुकसान होगा और इसलिए सरकार अपना यह फैसला वापस ले ताकि व्यापारी स्वतंत्र रूप से अपना व्यापार कर सके। इसी प्रकार जाखल व भट्टूकलां के आढ़ती भी सोमवार को हड़ताल पर रहे।

फतेहबाद में मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया को ज्ञापन देते आढ़ती।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें