टोहाना। सीआईए पुलिस ने एक युवक को नशे की गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान ललौदा निवासी सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। आरोपी सुरेंद्र सिंह का साथी मनदीप भी दो दिन पहले नशे की गोलियों सहित पकड़ा गया था। इसके बाद सुरेंद्र गांव में स्टॉक की गई अन्य नशे की गोलियों को छिपाने के लिए जा रहा था तब वह पकड़ा गया।
सीआईए प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि सीआईए पुलिस की टीम गश्त के दौरान गांव ललौदा के बस स्टैंड पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सुरेंद्र सिंह व मनदीप नशे की गोलियां बेचने का काम करते हैं। 13 सितंबर को मनदीप को पुलिस ने नशे की गोलियों सहित गिरफ्तार किया गया था। सुरेंद्र सिंह और मनदीप ने नशे की गोलियां स्टॉक करके गांव में कहीं छिपा रखी थी।
मनदीप के पकड़े जाने के बाद सुरेंद्र सिंह को नशे की गोलियां पकड़े जाने का डर था। इस पर सुरेंद्र एक प्लास्टिक कट्टे में यह नशे की गोलियां भरकर छिपाने के लिए ललौदा से गांव सनियाना की तरफ पैदल जा रहा है। पुलिस टीम ने गांव ललौदा से सनियाना रोड पर पहुंची तो एक युवक प्लास्टिक का कट्टा लिए रेलवे फाटक की तरफ जाता दिखाई दिया।
पुलिस कर्मचारियों ने युवक को शक के आधार पर काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुरेंद्र सिंह बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी तो प्लास्टिक कट्टे में कुल 37 डिब्बों में 18,500 नशे की गोलियां, 3 डिब्बों से 1500 नशे की गोलियां व 4 डिब्बों से कुल 2400 नशे की गोलियां बरामद हुईं।