फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एमपी रोही में फर्जी मतदान की सूचना पर तनाव, डीसी-एसपी मौके पर पहुंचीं

Sun, 06 Oct 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव एमपी रोही में फर्जी मतदान के आरोप लगाकर हंगामा करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी बलवान सिंह, मौक
विज्ञापन
फतेहाबाद। मतदान बंद होने से करीब 30 मिनट पहले पूर्व सीएम भजनलाल और भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम के पैतृक गांव एमपी रोही में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी बलवान सिंह के भतीजे अभिमन्यु ने भाजपा प्रत्याशी के भाई और उनके समर्थकों पर गांव के मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र में फर्जी मतदान के आरोप लगाए। बलवान सिंह भी मौके पर पहुंचे और उनके समर्थकों ने वहां हंगामा किया। सूचना पाकर डीसी मनदीप कौर और एसपी आस्था मोदी भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन

बलवान के भतीजे अभिमन्यु ने बताया कि वह इस बूथ पर मतदान अभिकर्ता के तौर पर तैनात थे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस बूथ पर काफी संख्या में फर्जी मतदान करवाया जा रहा है। करीब 21 साल की एक युवती 48 साल की महिला की फर्जी आईडी लेकर मतदान करने पहुंची तो बीएलओ ने भी मिलीभगत कर उसकी उंगली पर स्याही तक लगा दी।
जब कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया तो उन्हें ही बूथ से बाहर जाने के लिए कहा गया। इसके बाद हंगामा हुआ तो उनके दो कार्यकर्ताओं से मारपीट की गई। उन्होंने बलवान दौलतपुरिया को सूचना दी। अभिमन्यु ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के कुछ समर्थक मौके पर पहुंचे और फर्जी मतदान करने आई युवती को भगा दिया। इसके बाद भीड़ ने मतदान केंद्र को घेर लिया। प्रशासन ने तनाव को देखते हुए मतदान केंद्र पर भारी फोर्स तैनात कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें