फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अनुबंध पर सफाईकर्मी रखने का नहीं खोला टेंडर, खुफिया विभाग पहुंचा रिपोर्ट लेने

विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में टेंडर को लेकर रिपोर्ट लेने पहुंचे खुफिया विभाग के अ​धिकारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद द्वारा अनुबंध पर सफाईकर्मी रखे जाने हैं और इसको लेकर टेंडर लगाया गया था। टेंडर तय तारीख के बाद भी नहीं खोला गया है। टेंडर न खुलने को लेकर खुफिया विभाग के पास शिकायत आने पर मंगलवार को अधिकारी सफाई ब्रांच कार्यालय में रिपोर्ट लेने के लिए पहुंचे। इससे पहले अधिकारी ईओ से भी मिले। ईओ ने बताया कि पहले वह छुट्टी पर थे, इस वजह से टेंडर खोलने में देरी हुई है। प्रक्रिया के तहत टेंडर खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में सफाई कर्मियों की कमी के चलते नगर परिषद ने अनुबंध पर कर्मचारी रखने के लिए टेंडर लगाया था। शहर के करीब 60 किलोमीटर क्षेत्र में 80 सफाई कर्मी रखे जाने हैं। ये कर्मचारी एजेंसी रखेगी और नगर परिषद भुगतान करेगी। कर्मचारी रखे जाने के बाद शहर के आउटर एरिया को फायदा होगा। नगर परिषद सीमा में कॉलोनियां शामिल होने के बाद यहां पर सफाई शुरू नहीं हुई है। यहां तक कर्मचारी तैनात नहीं किए गए हैं।
शहर में सफाई की स्थिति
शहर में वार्ड : 27
स्थाई सफाई कर्मचारी : 32
पालिका रोल पर तैनात कर्मचारी : 119
रोजाना शहर से निकल रहा कचरा : 30 से 35 टन

- टेंडर को प्रक्रिया के तहत खोला जाना है। मैं छुट्टी पर था, इस वजह से देरी हुई है। 6 एजेंसी आई है और इनके दस्तावेजों की जांच होगी। दस्तावेजों में जो शर्तें पूरी करेगी उसके बाद अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें