फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कार की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत, सीसीटीवी में कैद

Mon, 17 Apr 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जश्नदीप का फाइल फोटो 
विज्ञापन
भूना। टिब्बी बस स्टैंड पर बाजीगर बस्ती के नजदीक भूना-जाखल मार्ग पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से साइकिल चालक किशोर की मौत हो गई है। रविवार की दोपहर बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाई करवा कर बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में बच्चे को दफना कर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक 14 वर्षीय जश्नदीप पुत्र जोगिंदर सिंह बाजीगर बस्ती निवासी टिब्बी बस स्टैंड पर सुबह-सुबह अपने घर से दुकान पर मशीन के नट-पुर्जे खरीदने आया था। जब किशोर ने भूना-जाखल सड़क पार करके दुकान की दिशा में गया तो वह बंद थी। इसलिए जश्नदीप अपनी साइकिल को वापस मोड़कर घर की तरफ चला तो भूना की तरफ से तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर बच्चे की साइकिल से जा टकराई। कार की टक्कर साइकिल के साथ इतनी जबरदस्त हुई कि बच्चा कार के बोनट से टकराकर कई फुट दूर जाकर गिरा। अगर कार चालक अपनी साइड में चलता रहता तो एक्सीडेंट होने से बच सकता था। मगर किशोर को बचाने के लिए कार जोर से ब्रेक लगाए गए तब कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और बच्चे की दिशा में कार चली गई। लेकिन घटना के बाद कार चालक मौके से कार सहित फरार हो गया। इसलिए अभी तक कार कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं पुलिस ने कई स्थानों से सीसीटीवी फुटेज जुटा कर दुर्घटना करने वाली कार की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया की किशोर के शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों के हवाले कर दिया है। तेज रफ्तार कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश को लेकर सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। इसलिए जल्दी कार की पहचान करके चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


ब्रेकर बनाए थे मगर प्रशासन ने हटा दिए
भूना-जाखल मार्ग पर डूल्ट बस स्टैंड से लेकर टिब्बी बस स्टैंड तक बाजीगर बस्ती होने के कारण कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। क्योंकि डूल्ट व टिब्बी गांव की सड़क का जाखल-भूना मार्ग से टच है। इसलिए दोनों जगह टी पॉइंट होने के चलते लगातार कई बार एक्सीडेंट हो चुके हैं। बस्ती के लोगों की मांग है कि सड़क पर तीन से चार ब्रेकर बनाए जाने चाहिए ताकि एक्सीडेंट की वारदात को रोका जा सके। ग्रामीणों ने कहा कि कई वर्ष पहले ब्रेकर होते थे मगर लहरिया गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने उखड़वा दिए थे। ग्रामीणों ने सड़क पर पुन: ब्रेकर बनाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें