फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प अवॉर्ड के लिए टीम आज करेगी अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कायाकल्प अवार्ड के निरीक्षण के लिए आने वाली टीम को लेकर तैयारियां करती कर्मच? - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
कायाकल्प अवॉर्ड के लिए टीम आज करेगी अस्पताल का निरीक्षण
विज्ञापन

सिरसा की टीम करेगी निरीक्षण, पिछले साल जिला नागरिक अस्पताल, दो सीएचसी व चार पीएचसी जीत चुकी है कायाकल्प अवार्ड
फोटो नंबर 25
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों में व्यवस्था सुधारने के लिए शुरू की गई कायाकल्प अवॉर्ड योजना को लेकर नागरिक अस्पताल फतेहाबाद का निरीक्षण करने के लिए शुक्रवार को टीम आ रही है। सिरसा स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल का निरीक्षण करेगी।
टीम अस्पताल में व्यवस्थाएं जांचेगी और मरीजों से फीडबैक लेगी। इसके अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों से भी अस्पताल में उपचार को लेकर जानकारी ली जाएगी। निरीक्षण के बाद सिरसा की टीम अंक देगी और मुख्यालय को रिपोर्ट करेगी। अगर अस्पताल को 70 फीसदी से अधिक अंक मिलते हैं तो स्टेट की टीम निरीक्षण करेगी और अंक देगी। अगर प्रदेश की टीम भी 70 फीसदी से अधिक अंक देती है तो अस्पताल को कायाकल्प अवॉर्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पतालों की हालत सुधारने के लिए शुरू हुई है योजना
सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कायाकल्प योजना शुरू कर रखी है। इसके तहत अस्पतालों में सफाई व्यवस्था, मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट जांचा जाता है और मरीजों का फीडबैक भी लिया जाता है। इसी आधार पर टीम कायाकल्प अवार्ड जारी करती है।
पिछले साल सात अस्पतालों को मिला था अवॉर्ड
पिछले साल जिला नागरिक अस्पताल को चयन अवॉर्ड के लिए हुआ था और तीन लाख रुपये मिले थे। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टूकलां तथा जाखल को भी कायाकल्प अवार्ड मिला था, इन दोनों सीएचसी को एक-एक लाख रुपये अवार्ड राशि दी गई थी। इसके अलावा सब डिविजन अस्पताल टोहाना को भी एक लाख रुपये अवार्ड राशि दी गई थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीलीमंदोरी, नागपुर, म्योंदकलां व बनगांव ने 70 फीसदी से अधिक स्कोर लेकर अवॉर्ड जीता था और इन्हें 50-50 हजार रुपये की राशि मिली थी।
विज्ञापन

कोट
कायाकल्प अवॉर्ड को लेकर नागरिक अस्पताल फतेहाबाद का निरीक्षण करने के लिए टीम आ रही है। टीम अस्पताल में क्वालिटी जांचेगी, मरीजों को कैसा उपचार मिल रहा है और व्यवस्था क्या है। इसको लेकर तैयारी कर ली गई है।
-डॉकुलदीप चौधरी, नोडल अधिकारी, कायाकल्प अवॉर्ड योजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें