फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से छात्रा घायल

Sun, 21 Sep 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 नए बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह कॉलेज जा रही छात्रा को एक तेल टैंकर टक्कर मारते हुए निकल गया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फरार चालक को ट्रक समेत बड़ोपल गांव से पकड़ लिया। मुस्सेअहली निवासी दवेन्द्र कौर पुत्री अमरीक सिंह एमएम कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा है। शनिवार सुबह जब वह सहेलियों के साथ बस स्टैंड से कॉलेज की ओर जा रही थी तो सिरसा की ओर से आ रहे तेल के ट्रैंकर ने दवेन्द्र कौर को टक्कर मार दी और वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी कर्मचारियों ने तेल टैंकर का पीछा करना शुरू कर दिया और उसे बड़ोपल के पास पकड़ लिया। वहीं मौके पर मौजूद लोग छात्रा को सामान्य अस्पताल ले गए। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। जिसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें