फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस अधीक्षक कोरोना संक्रमित, होम आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। एसपी की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर सैंपल दिया गया था, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। हालांकि एसपी होम आइसोलेट हैं और गले में दिक्कत बताई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण दर 0.79 फीसदी रहा है। स्वास्थ्य विभाग के जारी हुए बुलेटिन के मुताबिक आरटीपीसीआर के 77 और रैपिड एंटीजन के 6 सैंपल लिए गए हैं। आरटीपीसीआर सैंपलों को जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल में भेजा गया है। अभी लैब से 358 कोरोना सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। फिलहाल जिले में कोरोना के 11 एक्टिव केस हैं। इसमें 10 होम आइसोलेट और एक अस्पताल में दाखिल है।
एक दिन पहले डीएमसी मिले थे संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना सैंपलिंग बढ़ाए जाने के बाद संक्रमित मरीज भी मिलने लगे हैु। एक दिन पहले ही जिला नगर आयुक्त की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। इससे पहले जिले में एक दिन में 6 कोरोना केस मिल चुके हैु। जिले की अब तक संक्रमण दर 4.7 फीसदी रही है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 429466 कोरोना सैंपल ले चुका है। इसमें 20270 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। फिलहाल जिले का रिकवरी रेट 97.43 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोना महामारी को लेकर सैंपलिंग बढ़ाई गई है। शुक्रवार को कोरोना का एक केस मिला है। लोगों से भी अपील है कि लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवाएं।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें