फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रविवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा पहुंचा 45 डिग्री तक

Mon, 22 May 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। इस सीजन में रविवार सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। दिन का तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया। रात का तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को दिन का तापमान 44 डिग्री और रात का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया था। 24 घंटे में दिन के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को दिनभर लू चलती रही।
विज्ञापन

इस साल गर्मी के सीजन में शुरुआती दिनों में तेज गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन फिर मौसम में आए बार-बार बदलाव और बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से मार्च व अप्रैल में गर्मी अपना असर नहीं दिखा पाई। अब मई में गर्मी ने अपना असर दिखा शुरू किया और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
सुबह से शाम से तक गर्मी ने दिखाया असर
तापमान का असर सुबह 11 बजे से ही दिखना शुरू हो गया था। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। शाम सात बजे तक गर्म हवाएं चलती रही। गर्मी का असर तेज होते ही बिना कूलर व एसी चलाए घरों में बैठना भी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल होने की समस्या सामने आ रही हैं। दुकानदारों के अनुसार दुकानों की बिक्री में 30 प्रतिशत की कमी हुई है।
विज्ञापन

गर्मी से बचाव के लिए करें ये उपाय
गर्मी के मौसम में अनावश्यक यात्रा न करें। पशुओं को छायादार व खुले स्थान पर रखें। उनके पीने के पानी की उचित व्यवस्था करें। ग्रीष्मकालीन फसलों में शाम के समय सिंचाई करें। विटामिन सी वाले वाले फलों का सेवन करें। घर से बाहर निकलते समय सिर पर कपड़ा ओढकर निकलें। सबसे पहले गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना जरूरी है।
प्रदेश में मौसम आमतौर पर 22 मई सोमवार तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में पश्चिमी खुश्क व गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जिससे विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 23 मई से मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

-डॉ.मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विभाग, एचएयू, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें