फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कड़ाके की ठंड से आफत, दिनभर नहीं हुए सूर्य देव के दर्शन

विज्ञापन
तेहाबाद में रात के समय छाई भयंकर धुंध। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। पिछले एक सप्ताह सेे पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ठंड ने आम से लेकर खास सभी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। शुक्रवार को भी सुबह में घनी धुंध से आम जनजीवन प्रभावित रहा, दिन भर लोगों को सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन

ज्यादातर इलाकों में धुंध के कारण विजिबिलिटी प्रभावित रही, इसके चलते वाहन रेंग रेंगकर चले। दोपहर को धुंध छटी तो शीतलहर ने अपना प्रकोप दिखाना आरंभ कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदूषण का लेवल भी उच्च स्तर पर है तथा आठ जनवरी तक ऐसे ही हालात बने रहने का अनुमान है। फतेहाबाद में एक्यूआई का स्तर शुक्रवार को 253 दर्ज किया गया। वहीं फतेहाबाद में अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
खेतों में पड़ रहा पाला
रात व सुबह के तापमान में भारी बढ़ोतरी के कारण खेतों में पाला पड़ने लगा है और ओस फसलों पर जमने लगी है। गांव ठुइयां के किसान महताब सिंह, हरिओम व दैयड़ के बलविंद्र सूच ने बताया कि रात को पाला गिरनेे से सरसों की फसल पर ओस जम रही है। अगर आगे भी ऐसा ही मौसम रहा तो सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। सरसों की फसल को धूप की आवश्यकता है, क्योंकि धूप में ही ओस सुखती है। मौसम विभाग के अनुसार में कड़ाके की ठंड के साथ अगले दो दिनों तक धुंध छाई रहेगी। दिन के समय सूरज तो निकलेगा, लेकिन उसके दर्शन देर से होंगे। ऐसे में घर से बाहर निकलने वाले लोगों को खास ध्यान रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

कोट
आठ जनवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। इस दौरान शीत लहर की स्थिति बनी रहने तथा अलसुबह गहरी धुंध या कोहरा छाए रहने की संभावना है। उत्तरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से रात्रि तापमान में भी गिरावट आएगी। सात व आठ जनवरी को बीच बीच में आंशिक बादल तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें