फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विद्यार्थियों को सीपीआर की ट्रेनिंग दी

Fri, 17 Oct 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनोहर मेमोरियल (एमएम) शिक्षण महाविद्यालय में जिला रेडक्रास सोसाइटी की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 13 से 17 अक्तूबर तक मनाए गए इस जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत कॉलेज में रेडक्रॉस सेल के माध्यम से बच्चों और शिक्षकों को हृदय गति रुकने पर जीवनरक्षक तकनीक सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने डेमो के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव रामजी लाल, जिला प्रशिक्षण अधिकारी दलबीर सिंह, प्राथमिक सहायता प्रवक्ता संदीप कुमार मौजूद रहे।कॉलेज रेडक्रॉस सेल इंचार्ज पुनीत सहारण ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में आपातकालीन सहायता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें