फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कॉलोनी में स्कूल बनवाने के लिए विद्यार्थियों ने स्टेट हाईवे पर ही लगा दीं कक्षाएं

विज्ञापन
रतिया में पुल के रोड पर बैठकर कक्षाएं लगाते हुए विद्यार्थी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। वार्ड नंबर 14 स्थित रामनगर कॉलोनी के निवासियों की पिछले आठ वर्षों से कॉलोनी में ही स्कूल खोलने की मांग पूरी न होने पर भड़के विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ मिलकर हरियाणा-पंजाब स्टेट हाईवे नंबर 9 पर जाम लगा दिया। विद्यार्थियों ने सुखचैन नहर रोड पर जाम लगाकर वहीं कक्षाएं भी लगानी शुरू कर दी। इससे पंजाब की तरफ जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन

बाद में रतिया के एसडीएम राजेश कुमार, नायब तहसीलदार राकेश कुमार, थाना प्रभारी जगदीश चंद्र मौके पर पहुंचे। एसडीएम के आश्वासन पर अभिभावकों और विद्यार्थियों ने जाम तो खोल दिया, लेकिन पुल के एक तरफ बैठकर विद्यार्थी कक्षाएं लगाने लगे और अभिभावकों ने धरना शुरू कर दिया। कॉलोनी वासियों ने एसडीएम और अन्य अधिकारियों से दो टूक कहा कि जब तक स्कूल की मांग पूरी नहीं होती तब तक कक्षाएं हाईवे के ऊपर ही लगाई जाएंगी। विद्यार्थियों को इंकलाबी नौजवान सभा और शहीद भगत सिंह नौजवान सभा ने भी समर्थन दिया।
बच्चों को दो किलोमीटर दूर जाकर पढ़ना पड़ रहा
धरना लगाकर बैठे वार्ड के पार्षद गुरप्रीत गोपी, परमजीत सिंह, परमिंदर, रवि कुमार, पंकज, संदीप कुमार, झंडा सिंह, भोलाराम सहित अन्य कॉलोनीवासियों ने बताया कि उनकी कॉलोनी से करीब 650 विद्यार्थी रोजाना पढ़ाई करने के लिए दो किलोमीटर दूर सरकारी व निजी स्कूलों में जाते हैं। इस कारण उन्हें काफी परेशानी होती है। स्कूल जाने का रास्ता भी बेहतर नहीं है। कई बार बारिश व गर्मी के कारण रास्ते में बच्चों को काफी दिक्कतें आती हैं। ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। इसलिए वह पिछले आठ सालों से कॉलोनी में ही स्कूल बनाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जमीन अलॉट हो गई, बोर्ड लग गया, लेकिन आठ साल में स्कूल नहीं बना
क्षेत्रवासियों ने बताया कि कॉलोनी में स्कूल बनाने की मांग को लेकर वह विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक अपना ज्ञापन दे चुके हैं। इसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई भी शुरू की गई। स्कूल बनाने के लिए जमीन अलॉट कर दी गई। स्कूल की जगह पर बोर्ड भी लग गया। मगर स्कूल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। आठ साल से सब कुछ जस का तस पड़ा है।
कोट
स्कूल खोलने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। मगर जहां स्कूल खोला जाना है, वह जगह शिक्षा विभाग के नाम ट्रांसफर होने की प्रक्रिया तकनीकी कारणों से अधर में लटकी हुई है। जैसे ही यह जमीन शिक्षा विभाग के नाम ट्रांसफर हो जाएगी, उसके बाद कॉलोनी में स्कूल निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।
-शशि प्रकार, खंड शिक्षा अधिकारी रतिया
जाम की सूचना मिलने पर हम अधिकारियों के साथ मौके पर गए थे। धरना लगाकर बैठे लोगों को समझाया गया है कि जैसे ही जमीन ट्रांसफर होने की प्रक्रिया पूर्ण होगी, रामनगर में स्कूल खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

-राजेश कुमार, एसडीएम, रतिया

तिया में पुल के रास्ते पर बैठ कर रोड जाम करते कॉलोनीवासी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें