फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में दाखिले के लिए एक से 8 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव भोड़िया खेड़ा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक में दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। एक अगस्त से विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे और 12 अगस्त को पहली मेरिट सूची जारी होगी। विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए इस बार सिर्फ ही आठ दिन मिले हैं। इन आठ दिनों में विद्यार्थी को आवेदन करना होगा। दूसरी मेरिट सूची 19 अगस्त को जारी होगी।
विज्ञापन

बता दें कि ओपन काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए विद्यार्थी को 100 रुपये फीस देनी होगी। महाविद्यालय में दाखिले को लेकर हेल्प डेस्क भी बनाए जाएंगे। विद्यार्थी महाविद्यालय में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। जिले में 10 महाविद्यालय है जहां पर दाखिले को लेकर प्रक्रिया चलेगी। इसमें 6 सरकारी महाविद्यालय है। महाविद्यालय में दाखिले को लेकर रजिस्ट्रेशन करवाते समय लड़कियों को 50 रुपये, अनुसूचित जाति छात्रों को 50 रुपये और अन्य विद्यार्थियों को 100 रुपये फीस देनी होगी। इसके अलावा ओपन काउंसिलिंग के दौरान 100 रुपये लेट फीस और दूसरी ओपन काउंसिलिंग के दौरान 200 रुपये लेट फीस देनी होगी।
जिले में ये हैं महाविद्यालय
राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा।
राजकीय महाविद्यालय रतिया।
राजकीय महिला महाविद्यालय रतिया।
राजकीय महाविद्यालय भूना।
राजकीय महाविद्यालय टोहाना।
राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां।
मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज।
डिफेंस डिग्री कॉलेज।
श्रीदुर्गा महिला महाविद्यालय टोहाना।
मुख्त्यार सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज बहबलपुर।
महाविद्यालय में दाखिले को लेकर ये रहेगा शेड्यूल
ऑनलाइन आवेदन : 1 अगस्त से 8 अगस्त तक
दस्तावेजों की जांच : 2 अगस्त से 9 अगस्त तक
पहली मेरिट सूची : 12 अगस्त को होगी जारी
फीस जमा : 13 अगस्त से 16 अगस्त
दूसरी मेरिट सूची : 19 अगस्त को होगी जारी
फीस जमा : 20 अगस्त से 23 अगस्त तक
ओपन काउंसिलिंग : 26 अगस्त
कोट
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय में हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। विद्यार्थी कॉलेज में आकर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। विभाग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए इस बार आठ दिन का ही समय दिया है। इसलिए विद्यार्थी समय पर आवेदन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश मेहता, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें