फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर के 19 वार्डों में बनेंगी गलियां, 5.20 करोड़ के टेंडरों के वर्क ऑर्डर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद ने वार्डों में गलियों के निर्माण को लेकर लगाए गए टेंडरों को खोलकर एजेंसियों को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। बुधवार को नगर परिषद ने 34 कामों के वर्क ऑर्डर जारी किए हैं। इसमें 27 में से 19 वार्ड हैं जहां पर गलियों का निर्माण होगा। करीब 5 करोड़ 20 लाख रुपये से निर्माण कार्य शुरू होंगे। करीब चार माह पहले हाउस बैठक में पार्षदों से एजेंडे लिए गए थे लेकिन फाइनेंस कमेटी न बनने के कारण नगर परिषद टेंडर नहीं लगा पाया था। नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता ने मानसून से पहले वार्डों में गड्ढे भरने को लेकर चार एजेंसियों को भी नोटिस जारी किया है और सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रधान ने भी बुधवार को पत्र जारी करके ठेकेदारों को झटका दिया है। निर्माण कार्य का सैंपल लैब में जाएगा, लैब रिपोर्ट के बाद ही भुगतान होगा। नगर परिषद शहर के डिवाइडर पर ग्रिल लगवाएगा जहां पर नहीं लगी हुई है। इस पर करीब 10 लाख खर्च होगा। डीसी के आदेश पर नगर परिषद पपीहा पार्क में दीवारों पर ग्रिल लगाने का टेंडर भी खोल दिया है। करीब 10 लाख से ग्रिल लगेगी।

वार्ड निर्माण कार्य अनुमानित लागत
2 ओमप्रकाश की दुकान के पीछे निर्माण कार्य 11.73 लाख
5 सीमेंटेड सड़क निर्माण कार्य 23.7 लाख
6 गली निर्माण नजदीक अमूल आईसक्रीम दुकान 8.22 लाख
6 गली निर्माण अमर ज्योति मंदिर के पास 7.9 लाख
7 गली निर्माण सुभाष नगर में हलवाई के साथ गली 12.11 लाख
9 पवन दुकानदार और राजकुमार दुकानदार के पास 17.16 लाख
9 सीमेंटेड सड़क निर्माण कार्य 12.42 लाख
10 गली निर्माण मेहता टाइल के साथ वाली गली 9.72 लाख
11 हरभजन पटवारी से ललित मास्टर के घर तक 6.15 लाख
11 सीमेंटेड सड़क निर्माण कार्य 24.99 लाख
12 सीमेंटेड सड़क निर्माण कार्य 24.25 लाख
13 गली निर्माण कार्य 23.73 लाख
13 गलियों के मरम्मत कार्य 5 लाख
14 गली मरम्मत अपेक्स स्कूल वाली गली 6.22 लाख
14 रोहताश शर्मा, डीसी कॉलोनी वाली गली 23.83 लाख
18 गली निर्माण हरमिंद्र सिंह कॉलोनी 21.52 लाख
18 शैलेंद्र मास्टर और पटवारी वाली गली 9.23 लाख
19 शिव नगर गली नंबर दो मातूराम कॉलोनी गली नंबर छह 22.31 लाख
19 गली निर्माण सीमा संस्कार वाली गली 24.99 लाख
20 गली निर्माण रतन कटारिया से डीपी शर्मा गली 24.96 लाख
21 गली निर्माण ब्रिज तनेजा से रोहीराम के घर तक 24.97 लाख
22 गली निर्माण चार मरला कॉलोनी मुख्य रोड 19.12 लाख
23 सीमेंटेड सड़क निर्माण कार्य 24.93 लाख
23 खुशीराम परमानंद पेट्रोल पंप के पास सड़क रिलेवलिंग 12.48 लाख
25 गली निर्माण गुरूनानकपुरा मोहल्ला 20.65 लाख
26 पम्मी किरयाणा स्टोर से शीतला माता मंदिर तक 8 लाख
26 आरके मिल्क सेंटर से कुलवंता सावणा के घर तक 7.35 लाख
26 रवि किरयाणा स्टोर से संतलाल टुटेजा के घर तक 20.64 लाख
27 गली निर्माण भारत गैस गोदाम वाली गली 7.2 लाख

मानसून से पहले गड्ढे भरने के लिए पांच एजेंसियों को नोटिस जारी :
नगर परिषद ने मानसून से पहले वार्डों में गड्ढे भरने के लिए पांच एजेंसियों को नोटिस जारी किए है। नोटिस में कहा गया है कि सात दिन के अंदर वार्डों में गलियों के मरम्मत कार्य को पूरा किया जाए। नगर परिषद ने 6 से 15 वार्ड के लिए दि भिरड़ाना कोऑपरेटिव सोसायटी, वार्ड नंबर 3, 7, 19 के लिए अमर कोऑपरेटिव सोसायटी, वार्ड नंबर 11, 27, 8, 10 और 21 के लिए ढाणी डूल्ट कोऑपरेटिव सोसायटी और वार्ड नंबर 2 के लिए कृण्णा देवी कोऑपरेटिव सोसायटी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


प्रधान के आदेश, लैब में जांच के बाद ठेकेदारों को होगा भुगतान
नगर परिषद द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्यों में गड़बड़ी को लेकर प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने नए आदेश जारी किए हैं। आदेशों के मुताबिक वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों के उनकी मौजूदगी में सैंपल लैब में भिजवाकर जांच रिपोर्ट आने के बाद बाद ही बिल तैयार होगा और उसका भुगतान किया जाएगा।

पार्षदों के नहीं लगे साइन बोर्ड, नोटिस जारी
नगर परिषद ने वार्डों में पार्षदों के साइन बोर्ड न लगने पर भी एजेंसी को नोटिस जारी किया है। एजेंसी ने 27 वार्डों में पार्षदों के नाम के साइन बोर्ड लगाने थे जो कि अब तक नहीं लगे है। वहीं एजेंसी का कहना है कि अब तक 15 बोर्ड तैयार हो चुके हैं।
कोट
वार्डों में गलियों के निर्माण को लेकर टेंडर लगाए गए थे जो कि खोल दिए गए हैं। एजेंसियों को वर्क ऑर्डर भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा वार्डों में मरम्मत कार्य और गड्ढों को भरने के लिए चार एजेंसियों को नोटिस जारी किया है और उन्हें कहा गया है कि मानसून को लेकर जल्द से जल्द काम पूरा करें। डीसी के आदेश पर पपीहा पार्क के सुंदरीकरण का काम भी शुरू हो गया है। जहां दीवार पर ग्रिल नहीं लगी है वहां लगाई जाएगी।
विज्ञापन

-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें