फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अस्पताल में बुजुर्गों के लिए शुरू होगी स्पेशल ओपीडी और काउंसलिंग सेंटर, बनेगा सीनियर सिटीजन कॉर्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले बुजर्गों के लिए स्पेशल ओपीडी कक्ष तैयार किया जा रहा है। बुजुर्गों को डॉक्टर तक पहुंचने में दिक्कत न हो इसको लेकर ओपीडी कक्ष के बाहर व्हील चेयर समेत कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा ओपीडी कक्ष के बाहर ही काउंसिलिंग सेंटर भी बनाया जा रहा है। यहां पर बुजुर्ग बैठ सकेंगे और कर्मचारी उनकी काउंसिलिंग कर सकेंगे। नागरिक अस्पताल में एनसीडी क्लीनिक और ब्लड सैंपल कक्ष को बदला जा रहा है। अब एनसीडी क्लीनिक की जगह पर ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर होगा और ब्लड कलेक्शन सेंटर की जगह पर एनसीडी क्लीनिक शुरू की जाएगी। एनसीडी क्लीनिक में ओपीडी के लिए आने वाले बुजुर्गों को पहले प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा बाहर बैठने के लिए कुर्सियोंं का प्रबंध होगा। जिन बुजुर्गों को काउंसिलिंग की जरूरत होगी उनके लिए अलग से केबिन भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन


दवा काउंटर और ओपीडी रजिस्ट्रेशन पर खिड़की है लेकिन सुविधा नहीं
नागरिक अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन कक्ष और दवाई काउंटर पर सीनियर सिटीजन के लिए अलग से खिड़की रिजर्व की गई है। लेकिन मौजूदा हालत ये है कि ओपीडी रजिस्ट्रेशन और दवाई लेने के लिए बुजुर्गों को धक्का-मुक्की का शिकार होना पड़ रहा है। काउंटर पर कर्मचारियों की संख्या कम होने के चलते सुविधा का फायदा नहीं मिल रहा है।
कोट
नागरिक अस्पताल में सीनियर सिटीजन उपचार के लिए आते हैं। उनकी सुविधा के लिए स्पेशल ओपीडी कक्ष बनाया जा रहा है और काउंसिलिंग सेंटर भी बनेगा। बुजुर्गों को उपचार के लिए किसी तरह की दिक्कत न हो इसको ध्यान में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजेश चौधरी, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें