फतेहाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली में आगामी 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में विशेष लोक अदालत में लिए जाने वाले मामलों में चेक बाउंस, श्रम मामले, दुर्घटना क्लेम मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम, अन्य मुआवजा संबंधी मामले, पारिवारिक कानूनी मामले, सेवाओं से संबंधित मामले, किराया संबंधी मामले, शैक्षणिक मामले, धन वसूली से संबंधित मामले, आपराधिक मिश्रित मामले, भूमि विवाद संबंधित मामले शामिल है, जो मामले माननीय सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। संवाद